फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पैसा- पैसा ऐसा कैसा पैसा गानों पर झूमें छात्र और छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रचोली स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र और छात्राओं ने पारंपरिक परिधारों में प्रस्तुतियां देकर खूब धमाल मचाया। छात्रों ने झुमका-झुमका तेरे कानों रा झुमका, पैसा-पैसा ऐसा कैसा पैसा और सांगिया बेगमा जान मेरे सहित अन्य लोकगीतों पर प्रस्तुति से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा देशभक्ति गीतों पर भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में केवल राम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें आंचल, सूर्यांश, दीपिका, सूरज, वंशिका, अनायता, इशिता, नैंसी, मुस्कान, मुकेश, पंकिता, प्रीक्षित, अमीतिका, विकास, कशिश, नमिता, मोहित, अंजली, संध्या, तनिशा और रितिका को नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य गिरिजा नंद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने छात्रों को पुरस्कार के रूप में बीस हजार रुपये भी प्रदान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें