फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनेश्वर मिस्टर, हिमांशी चुनीं मिस फ्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में बुधवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में द्वितीय वर्ष के छात्राें ने प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने नाटी की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर का खिताब अनेश्वर और मिस फ्रेशर हिमांशी को चुना गया। इसके अलावा मिस पर्सनेलिटी मोदप्रदा और मिस्टर पर्सनेलिटी हर्ष बने। निदेशक डाॅ विवेक शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा छात्र देश का भविष्य होते हैं। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ हरीश वर्मा, सहायक आचार्य एवं मीडिया प्रभारी श्री रनीव ठाकुर, सहायक आचार्या डॉ प्रियंका नागु, सहायक आचार्य डॉ विनीत मेहता, सहायक आचार्य डॉ पंकज शर्मा, सहायक आचार्या शिवानी राणा, सहायक आचार्य पंकज जिंटा और सहायक आचार्या चेतना झागटा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें