फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फाग मेले के लिए 22 मार्च को होंगे स्टाॅल आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में 26 से सजेगा चार दिवसीय फाग मेला, तैयारियों में जुटा नगर परिषद
विज्ञापन


मेले में देवी-देवता रहते हैं आकर्षण का मुख्य केंद्र, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में चार दिनों तक चलने वाले फाग मेले के लिए 22 मार्च को स्टॉल आवंटित होंगे। इसमें बाहरी और स्थानीय व्यापारियों को स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। ये स्टाॅल राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर लगेंगे। फाग मेला 26 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारियों में जुट गया है। रामपुर में हर वर्ष होली पर्व के दूसरे दिन से फाग मेला शुरू हो जाता है, जिसमें क्षेत्र के देवी-देवता शिरकत करते हैं। मेले में देवी-देवता आकर्षण का मुख्य केंद्र रहते हैं। इस साल नगर परिषद ने रामपुर-आनी सहित आसपास के 24 देवी-देवताओं को मेले में आने के लिए निमंत्रण भेजा है। हजारों लोग मेले में शिरकत कर जहां देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेते हैं, वहीं ढोल नगाड़ों की थाप पर दिनभर पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर लोग खूब नाटी डालते हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय फाग मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

22 मार्च से पहले सड़क के किनारे से हटाने होंगे वाहन
लोगों को फाग मेला शुरू होने से पूर्व राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर पार्क वाहन हटाने होंगे। नगर परिषद ने नगर परिषद ने सभी वाहन मालिकों से 22 मार्च से पहले एनएच पांच पर खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें