फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में आवश्यक सेवाओं के कर्मियों ने बैलेट पेपर से डाला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
85 साल से अधिक आयु के 90 बुजुर्गों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में बुधवार को आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के 9 कर्मचारियों ने ठाकुर सेन राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि यह सुविधा 24 मई तक प्रातः 9:00 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त बुधवार को 85 वर्ष से अधिक आयु के 90 बुजुर्गों ने घर से पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डाला जबकि 8 दिव्यांगजनों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोस्टल बैलेट की सुविधा के लिए जनजातीय जिले में 347 मतदाता दर्ज हैं। अभी तक इनमें से 219 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा 26 मई तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें