फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें राजनीतिक दल, ईमानदारी से कार्य करें चुनाव कर्मी : नंदनवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे किन्नौर, लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नियमों की पालना सुनिश्चित करें। यह बात किन्नौर पहुंचे सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवार ने कल्पा में कही। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे ईमानदारी के साथ चुनाव संपन्न करवाने में भूमिका निभाएं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त मंडी-02 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत नंदनवार बुधवार को जनजातीय जिले के परिधि गृह कल्पा पहुंचे। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के लिए निर्धारित किए गए नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए चुनाव में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी और तत्परता से करें, जिससे भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों की अनुपालना के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से लोकसभा चुनाव संपन्न हो सकें। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी शिकायतें उनके मोबाइल नंबर 93179-33662 एवं कार्यालय दूरभाष नंबर 01905319142 पर कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर ने मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक को चुनाव संबंधी तैयारियों से अवगत करवाया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर सृष्टि पांडे, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता, जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें