रामपुर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में शनिवार को कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल से बीवॉक के हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म और टूअर एंड ट्रैवल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों के लिए अरोमा वैली ग्रुप शिमला के तत्वाधान से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरोमा वैली समूह के एचआर विनीत चौहान और वैष्णवी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दी। उन्होंने इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि हमारा हमेशा यही प्रयास रहता है कि विद्यार्थी कभी भी बेरोजगार न रहे, उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार काम मिले। अरोमा वैली ग्रुप के साथ महाविद्यालय का ज्ञापन समझौता बनाने पर भी सहमति बनी। संबंधित विभागों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। विभाग के एचटी के छह विद्यार्थी शाइन ठाकुर, पल्लवी, रूचि, प्रवीण, वर्षा और अनामिका को प्रशिक्षण ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सचिव प्रो. राजेश नेगी, बीवॉक समन्वयक डॉ. आशा गर्ग, डॉ. जीवन मसोई, प्रो. रंजू बाला, बीवॉक विभाग से संदीप ठाकुर और विकास शेखरी उपस्थित रहे।