नेरवा (रोहड़ू)। 17 सिंतबर को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक नेरवा बाज़ार और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड नेरवा उपखंड के कनिष्ठ अभियंता भारत भूषण कुमार ने बताया कि 22 केवी सब स्टेशन नेरवा के यार्ड की मेंटेनेंस का कार्य होना है, जिसके चलते यह कट लगाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ता से सहयोग की अपील की है।