फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नौनिहालों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में नौनिहालों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से मन मोहा। एकल नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन मनोज कुमार ने किया। इसमें निर्णायक मंडल की भूमिका प्रगति ठाकुर, ईशानी नेगी और पल्लवी नेगी ने निभाई। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सभी नन्हे-मुन्ने बाल-कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का प्रदर्शन शानदार रहा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें