संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। विद्दुत उपमंडल जुब्बल के अंतर्गत बटाड़गलु, खड़ापत्थर, शीलघाट और जुब्बल में 15 मई को बिजली सेवाएं बाधित रहेंगी। 22 केवी कंट्रोलिंग प्वाइंट घुंघलीधार और एचटी लाइन की मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता जीएस डिल्टा ने बताया कि बिजली कट सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा। बिजली कट के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।