संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नोगली जगातखाना फीडर के तहत मंगलवार को भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी होगी। नगर परिषद रामपुर की ओर से ठोस कचरा संयंत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते यह बिजली कट लगाया गया है। इसके तहत मंगलवार सुबह 10:00 से लेकर दोपहर बाद 3:00 बजे तक नोगली से जगातखाना फीडर बंद रहेगा। विद्युत बोर्ड जगातखाना के सहायक अभियंता अमर ठाकुर ने कहा कि ठोस कचरा संयंत्र के कार्य के चलते दूसरे दिन भी शटडाउन लिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है।