संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। नित्थर उपतहसील के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुराह में सोमवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कई प्रतिस्पधाएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में अनु कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अभिनव द्वितीय, रुहानी तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला स्पर्धा कार्तिक ने पहला, शाइन दूसरे और अर्पित तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शेर सिंह ठाकुर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पृथ्वी बचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अनिल गोस्वामी, गुलाब सिंह, कमल, गोविंद, जगदीश, यशपाल, वबीता और प्रकाश सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।