संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने हाटकोटी मंदिर रोहड़ू का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसमें शिक्षा विभाग के करीब 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों से रूबरू हुए। भ्रमण के दौरान छात्रों को हाटकोटी मंदिर के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मंदिर के पुजारी ने विद्यार्थियों को मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने सावड़ा कुडू परियोजना का भ्रमण भी किया और परियोजना से संबंधित जानकारी हासिल की। विभागाध्यक्ष डॉ. अजेंद्र नेगी ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। भ्रमण से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विरासत को समझने का अवसर मिलता है।