फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शैक्षणिक भ्रमण पर केरल और कन्या कुमारी जाएंगे आनी स्कूल के चार विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। समग्र शिक्षा अभियान के सौजन्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत आदर्श विद्यालय आनी के चार छात्रों का चयन शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ है। दसवीं कक्षा में उच्च मेरिट प्राप्त विद्यार्थी, एनएसएस और एनसीसी के उत्कृष्ट स्वयंसेवी 20 जनवरी से 7 फरवरी तक दो समूहों में केरल और कन्याकुमारी में विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त करेंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रभारी डाइट कुल्लू जीत राणा ने बताया कि जिला कुल्लू से चयनित कुल 18 विद्यार्थियों में से चार विद्यार्थियों का चयन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी से हुआ है। इसमें कक्षा ग्यारहवीं से ख्याति शर्मा और नैंसी ठाकुर का चयन मेरिट आधार पर, दसवीं कक्षा से काव्यांश शर्मा का चयन एनसीसी और कक्षा बारहवीं से तमन्ना ठाकुर का चयन एनएसएस के आधार पर हुआ है। जिला कुल्लू से इस भ्रमण के लिए दो शिक्षकों का भी चयन हुआ है। इनमें पाठशाला के राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता अमर चंद चौहान और प्रवक्ता कुंदन शर्मा का चयन राज्य स्तर से उक्त शैक्षिक भ्रमण के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक और सेवा अनुभव के आधार पर हुआ है। एसएमसी अध्यक्ष राम कृष्ण ठाकुर, कार्यकारिणी सहित पाठशाला के सभी अध्यापकों ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयनित पाठशाला के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें