फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल के जन औषधि केंद्र में बिक रहीं एलोपैथिक दवाइयां : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट एसोसिएशन ने उठाई जल्द कार्रवाई की मांग, नहीं तो खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिले के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के जन औषधि केंद्र में नियमों के विपरीत दवाइयों की बिक्री हो रही है। अस्पताल के भीतर खुले केंद्र में एलोपैथिक दवाइयां बेची जा रही है। केमिस्ट एसोसिएशन रामपुर ने प्रत्रकारवार्ता करते हुए केंद्र में हो रही दवाइयों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने चेताया है कि अगर जल्द इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं होती तो वे कोर्ट कर दरवाजा खटखटाएंगे। गौर हो कि जन औषधि केंद्र में वही दवाएं बेचने की अनुमति रहती है, जिसे भारत सरकार द्वारा मान्यता दी गई है। संघ का दावा है कि लेकिन खनेरी अस्पताल के जन औषधि केंद्र में एलोपेथिक, सर्जिकल, जैनरिक और एथिकल सभी दवाइयां बेची जा रही है। इतना ही नहीं इन दवाओं को मरीजों को बाजार से महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। रामपुर में प्रेसवार्ता के दौरान केमिस्ट एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि जन औषधि केंद्र में 80 से 90 प्रतिशत एलोपैथिक दवाइयां बेची जा रही हैं, जो कि नियमों की उल्लंघन है। बीते वर्ष 21 जून 2023 को जब इस बारे में अस्पताल प्रशासन को सूचित किया गया। इस बारे में लिखित रूप में जानकारी लेनी चाही तो, कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं मिल पाया है। अस्पताल प्रबंधन की संलिप्तता के कारण जन औषधि केंद्र पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक जन औषधि केंद्र में केवल स्टेंप लगी दवाइयां ही बेची जा सकती हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत चिह्नित किया गया है। केंद्र में एलोपैथी की दवाइयां बेचना सीधे तौर पर कानून की अवमानना है। ऐसा ही एक मामला ठियोग अस्पताल में भी हुआ था, जिस पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। अध्यक्ष ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में चलाए जा रहे जन औषधि केंद्र से सरकार की मुहर लगी दवाइयों ही बेची जाएं और अन्य सभी दवाइयों को जल्द हटाया जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव भास्कर शर्मा, ध्रुव गोयल, राहुल सूद, नवीन भलूनी, संदेश, सुरेश, शिव कुमार, राजीव चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. प्रकाश डरोच ने बताया कि केमिस्ट एसोसिएशन की शिकायत आई थी, लेकिन उनकी शिकायत पर जांच करने पर सबकुछ दुरुस्त पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें