फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त तक बनकर तैयार होगा ठियोग बाईपास : रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ठियोग में बन रहे बाईपास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक बाईपास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बाईपास निर्माण कार्यस्थल पहुंचकर अधिकारियों को इस अवधि से पूर्व बाईपास का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सेब सीजन की अभी शुरुआत है और अगस्त में सेब सीजन पूरी तरह से पीक पर होता है। बाईपास ठियोग में बॉक्स कलवर्ट का कार्य चला है। इसके बाद दो डंगे लगने से यह बाईपास शुरू हो जाएगा। जनता को भी बाईपास निर्माण कार्य को लेकर विभाग का सहयोग करना चाहिए। साजगढ़-सैंज सड़क को लेकर भी रोहित ठाकुर ने कहा कि इस इसको लेकर भी सरकार पूरी तरह से गंभीर है।

मंत्री अपने विस क्षेत्र के नुकसान को लेकर पल-पल की खबर ले रहे हैं। अभी आपदा में मिलने वाली राशि को भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार बढ़ाया है, जिसे पूर्व सरकार ने बढ़ाना उचित नहीं समझा। इस मौके पर उपायुक्त आदित्य नेगी, एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीपी सिंह और एसडीएम सुरेंद्र मोहन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन





टिंगर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत

ठियोग बाईपास में अधिकतर कलवर्ट बन गए हैं। इस कारण टिंगर-टनकोटी सड़क पर पूरे बाईपास का पानी आने से सुरेंद्र सिंह के बगीचे के अलावा एक महिला का मकान और सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने एसडीएम ठियोग को मौके पर जाकर सड़क के नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए।

वहीं ठियोग काॅलेज प्रशासन ने भी काॅलेज सड़क को खोलने की मांग रखते हुए कहा कि भारी बरसात के कारण ठियोग काॅलेज को जाने वाली सड़क पर पहाड़ी गिरने के कारण सड़क बंद पड़ी है। इसे बहाल करने की मंत्री से मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें