फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने जुब्बल स्कूल के विज्ञान ब्लाॅक का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के भवन का किया उद्घाटन, भू-अभिलेख रिकाॅर्ड रूम का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल (छात्र) में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने विज्ञान ब्लाॅक के भवन का उद्घाटन किया। भवन में छात्रों के लिए विज्ञान विषय की प्रयोगशालाओं के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे ग्रामीण परिवेश में भी छात्र-छात्राएं वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की उच्च शिक्षा से वंचित न रह पाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय से बहुत से ऐसे व्यक्तित्व निकले हैं, जिन्होंने क्षेत्र का नाम उज्जवल किया है। इसमें प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल रह चुके स्वर्गीय ठाकुर रामलाल का नाम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान सरकार कार्य कर रही है। शीघ्र ही प्रदेश में नौ खेल छात्रावासों का निर्माण करवाया जाएगा। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने एक करोड़ आठ लाख रुपये से निर्मित लोक निर्माण विभाग के भवन का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने सामान्य एवं भू-अभिलेख रिकाॅर्ड रूम का भी शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जुब्बल में राजस्व रिकाॅर्ड रूम शुरु होने से स्थानीय लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। इससे पूर्व लोगों को अपनी जमीन का रिकाॅर्ड प्राप्त करने के लिए रोहड़ू और शिमला नहीं जाना पडेगा। रोहित ठाकुर ने किया सिविल अस्पताल जुब्बल में डाॅक्टर की नियुक्ति जल्द करवाने का दिया आश्वासन इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दाखिल मरीजों का हाल भी जाना। चिकित्सा अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने अस्पताल की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जुब्बल अस्पताल में शीघ्र महिला डाॅक्टर की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करे कि अस्पताल में टेस्टिंग और अन्य मशीनें सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड के अध्यक्ष भीम सिंह झौटा, एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान, एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा सहित अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें