रामपुर कॉलेज के छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सड़क सुरक्षा क्लब और आरटीओ रामपुर के सौजन्य से कॉलेज सभागार में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरटीओ रामपुर नरेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहें। उन्होंने सड़क सुरक्षा, यातायात से संबंधित सावधानियां बरतने के बारे में लोगों को जागरूक किया। छात्रों और उपस्थित प्राध्यापकों से आग्रह किया की दुर्घटना के समय मदद के लिए आगे आएं और एक शिक्षित एवं समझदार नागरिक होने का परिचय दें। सड़क सुरक्षा के बारे में सभी लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत करवाया गया। आरटीओ रामपुर ने सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तकें भी वितरित की। कार्यक्रम के समापन में समन्वयक रोड सेफ्टी क्लब डॉ शिवाली ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया। शिवाली ठाकुर ने सभी को सड़क नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सड़क पार करते हुए सावधानियां बरतने और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इसमें डॉ टीडीवर्मा, प्रो राजेश नेगी, प्रो ईश्वर नेगी, प्रो योजना नेगी, प्रो अनिल वर्मा, प्रो नोरबू जांगमो, डॉ कृष्ण कुमार नेगी और डॉ हीरा भगती सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और आरटीओ रामपुर के अधीक्षक जसपाल सिंह नेगी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।