रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल काओबिल में एक साल से शिक्षकों के पद खाली हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मजबूरी में कई छात्र दूसरे स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। शिक्षकों के पद खाली होने के कारण कई छात्रों को कई किलोमीटर दूर ज्यूरी और रामपुर जाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काओबिल में वरिष्ठ सहायक का पद 2014, लेक्चरर इतिहास 2018, टीजीटी नॉन मेडिकल 2021, लेक्चरर राजनीति शास्त्र 2022, सहायक 2022 और टीजीटी आट् र्स का पद मार्च 2023 से रिक्त है। वर्तमान समय में स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 49 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में शिक्षकों के पद खाली होने के कारण यहां तैनात अन्य शिक्षकों पर भी कार्य बोझ बढ़ गया है। हालात ये हैं कि छात्र पढ़ाई करने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करने को मजबूर हैं।
एसएमसी के सदस्य राजेंद्र खन्ना, राकेश, रीता और प्रभा सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल काओबिल के प्रधानाचार्य यशपाल कायथ ने बताया कि इन खाली पदों को लेकर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। उम्मीद है कि जल्द इन खाली पदों को भरा जाएगा। इंशिका गौतम