फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 23 मई से होगा खेल उत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में क्रिकेट, फुटबाल और बॉस्केटबाल सहित अन्य खेलें भी होंगे आयोजित
विज्ञापन


युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए डीजे नेशन संस्था ने उठाया बीड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में 23 मई को पहली बार खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में 20 विभिन्न खेलों में युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस दौरान दिन-रात के मैच भी खेले जाएंगे। नशामुक्त समाज निर्माण के लिए संस्था ने यह बीड़ा उठाया है। यह बात सोमवार को डीजे नेशन स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष साहिल सागर ने प्रेसवार्ता में के दौरान कही। उन्होंने कहा कि खेल उत्सव में क्रिकेट, फुटबाल, बॉस्केटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, चेस, आर्म रेसलिंग, पॉवर लिफ्टिंग, एथलेटिक्स, मैराथन और साइक्लिंग सहित अन्य खेल शामिल हैं। डीजे नेशन इससे पहले रक्तदान शिविरों का आयोजन करती आ ही है। पहली बार रामपुर में इस तरह के खेल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल उत्सव का मुख्य मकसद युवाओं में खेल के प्रति रुझान को बढ़ावा देना है। रामपुर में युवाओं के भीतर नशे की प्रवृति लगातार बढ़ती जा रही है, जो कि बेहद चिंताजनक है। वहीं आत्महत्या के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में युवाओं को खेलधारा से जोड़ना इस खेल उत्सव का मुख्य उद्देश्य है। खेल उत्सव में ओपन स्तर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जबकि अन्य खेलों में उम्र सीमा तय की गई है। इस मौके पर करीना शर्मा और वंशुल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें