भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलें युवा : चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के तहत भावानगर में सनातन धर्म सभा रामलीला मंचन एवं सांस्कृतिक रंगमंच भावानगर सौजन्य से दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के जरनल मैनेजर महेंद्र कपूर उपस्थिति रहे। सनातन धर्म सभा रामलीला मंचन एवं सांस्कृतिक रंगमंच भावानगर के निर्देशक संजय चौहान ने बताया कि किन्नौर जैसे दुर्गम क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से भावानगर में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। हमारे देश के युवा पीढ़ी कुसंगतियों और नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है। उन्हें पुरुषोत्तम राम जो हमारी संस्कृति और पहचान है, उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। अध्यक्ष विनोद जीतस ने कहा कि 2030 में भावानगर में रामलीला मंचन के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्णिम रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र से दो दिन पूर्व से 11 दिन तक लगातार रामलीला मंचन के आयोजन के दौरान सहयोग करने पर उन्होंने सभी विभागों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एसएचओ भावानगर जगदीश ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश कपिल, सचिव राकेश नेगी, मुख्य सलाहकार रमन शर्मा, सतीश, कोषाध्यक्ष मुकेश कपिल, सह सचिव बलवीर नेगी, कमल किशोर, धीरज, सुरेंद्र सूरी और राम भगत मौजूद थे।