फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दशहरा पर्व पर देवताओं ने की शिरकत, लोगों ने लिख आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रावण दहन के साथ दशहरे पर्व का हुआ आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर सहित कुल्लू और किन्नौर जिले में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण दहन से लोगों को असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। रामपुर में बीते नौ दिनों से चली आ रही रामलीला रावण दहन के साथ संपन्न हो गई। देर शाम करीब साढ़े छह बजे रामपुर के पदम छात्र स्कूल में रावण दहन किया गया। इसके अलावा शहर में दशहरे के अवसर पर भगवान रघुनाथ की रथयात्रा भी निकाली गई। ननखड़ी तहसील के देलठ में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में देवता पलथान देलठ और देवता वनवीर टूटू का स्थानीय जनता ने आशीर्वाद लिया। मेले में आकर्षण का मुख्य केंद्र हनुमान द्वारा लंका दहन रहा और मंदिर परिसर से लेकर मेला ग्राउंड तक देवता पलथान और देवता बनवीर और राम लक्ष्मण की पालकी निकाली गई। मेले के उपलक्ष पर रात्रि कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने ग्रामीणों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें