फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टिपर और ट्रक में जोरदार टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
रामपुर के नजदीक एनएच पांच के पास ट्रक से टकरा नगर परिषद का टिप्पर । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। नेशनल हाईवे पांच रामपुर में वाहनों की तेज रफ्तार लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई है। मंगलवार को रामपुर से दो किलोमीटर दूर जीरो प्वाइंट में नगर परिषद के टिपर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टिपर को भारी क्षति पहुंची है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के कारण दौरान गुजर रहे तीन अन्य वाहन भी दुर्घटना का शिकार हो गए। गनीमत रही कि इनमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे की वजह से एनएच पर लंबा जाम लग गया। इस कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर रामपुर से दो किलोमीटर दूर जीरो प्वाइंट में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे नगर परिषद का कचरा एकत्रित करने वाला टिपर रामपुर से डकोलढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही टिपर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा तो इसका स्टेयरिंग लॉक हो गया और यह सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गया। इस हादसे में टिपर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। टिपर को नगर परिषद का चालक शीशीराम चला रहा था, जिसे हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। चालक को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें