फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परशुराम ठहरी की चार महाशक्तियां एक साथ दशहरा पर्व में करेंगी शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले में लाव लश्कर के साथ देवता साहिब बढ़ाएंगे शोभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय सराहन दशहरा में परशुराम की चार ठहरियों की महाशक्तियां पहली बार एक साथ शिरकत करेंगी। दशहरा मेले के इतिहास में पहली बार होगा जब चार महाशक्तियों में जेठी ठहरी से जाहरू नाग शनेरी, देवता साहिब दमुख डंसा, देवता साहिब दोगणू लालसा सहित योगेश्वर महाराज शिंगला एक साथ मेले की शोभा बढ़ाएंगे। इससे नोग वैली के लोगों में जश्न का माहौल है। इसी सिलसिले में रविवार को मेले की तैयारियों के संदर्भ में चारों ठहरियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई और आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। मेले की शोभा बढ़ाए जाने के मकसद से हर ठहरी से लोगों की भागेदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करवाने का प्रयास किया जाएगा। परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी, जाहरुनाग मंदिर समिति बहादुर लाल शर्मा, मंदिर समिति प्रधान लालसा शीश शर्मा और योगेश्वर मंदिर समिति शिंगला के पूर्ण शर्मा ने देवताओं के सराहन दशहरा में निमंत्रण मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मेले में शिरकत करने को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें