फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर की छात्राएं नवाजीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राओं ने जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। पिछले दिनों जिला शिमला छात्राओं की मेजर गेम्स प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में करवाई गई। इसमें कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन दिया। बॉक्सिंग में 45 से 48 किलोभार में कुमारी शीना मेहता ने गोल्ड मेडल हासिल किया। ताइक्वांडो में मोनिका ने गोल्ड मेडल, 48 से 51 किलोभार में सृष्टि सिंह ने और 51 से 53 किलोभार में एंजेल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ताइक्वांडो में गुंजन और देवांशी ने सिल्वर मेडल हासिल कर एक बार फिर से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। हाई जंप में महक ने तीसरा स्थान, शॉट पुट में गुंजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैंडबाल प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा तान्या वैशाली और महक का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। वेट लिफ्टिंग में विद्यालय की छात्रा कुमारी प्रिया का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें