फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में घर-घर से एकत्रित किया जाएगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में हर रोज होगी सफाई, कर्मचारी को किया तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश बाजार को स्वच्छ रखने के लिए दलाश पंचायत और दलाश व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से प्रयास शुरू कर दिए हैं।इसके तहत दलाश में घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा वहीं बाजार में हर रोज सफाई की जाएगी। दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि इसके लिए सफाई कर्मचारी नियुक्त कर दिया गया है। ये सफाई कर्मचारी प्रतिदिन दलाश बाजार में सुबह पहले झाडू लगाएगा, उसके बाद हफ्ते में दो दिन सभी दुकानदारों से डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करेगा। यहां से निकलने वाले कूड़े को मेला मैदान सौह में बने सोलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजिंग यूनिट में डाला जाएगा। सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर तक ये प्रक्रिया ट्रायल पर शुरू कर दी गई है, वहीं 1 दिसंबर से ये नियमित रूप से शुरू की जाएगी। दलाश बाजार में जितने भी घर हैं उनसे भी डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए दुकानदारों और किरायेदारों से महीने का शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क 50 या 100 रुपये तय किया जा सकता है। इसको लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दलाश क्षेत्र साफ-सुथरा रहे, इसके लिए ये अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें