फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिकित्सकों की हड़ताल जारी, ओपीडी के बाहर परेशान होते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार नहीं कर रही सुनवाई, चिकित्सक अड़े, जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी जारी रखेंगे हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले खनेरी अस्पताल में मांगों को लेकर चिकित्सकों हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान चिकित्सक सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में नहीं बैठे। इस दौरान मरीज ओपीडी के सैकड़ों मरीज घंटों डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। कुछ मरीज निराश होकर लौट गए। इसमें कई मरीज ऐसे थे जो कई किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाकों से अस्पताल पहुंचे थे लेकिन डॉक्टर न मिलने उन्हें बिना उपचार के लौटना पड़ा। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण दूरदराज से आए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खनेरी अस्पताल में रामपुर कि दूरदराज के क्षेत्रों सहित आनी और किन्नौर से भी मरीज पहुंचे थे। चिकित्सकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं। आलम यह है कि अस्पताल में सरकारी टेस्ट भी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ही होते हैं। जब तक चिकित्सकों की हड़ताल जारी रहेगी, तब तक रोजाना हजारों मरीजों को परेशानियां झेलते रहना पड़ेगा। चिकित्सकों की हड़ताल से खासकर दूर-दूर से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। रेखा, सुमन, राजेश, तारा चंद, श्याम लाल, मोहन लाल और राम कृष्ण सहित अन्य लोगों ने कहा कि चिकित्सकों की हड़ताल से परेशानियां हो रही हैं। चिकित्सकों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल से मरीजों को ओपीडी के बाहर ढाई घंटे चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ रहा है। खनेरी अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर यूनियन अध्यक्ष सुचिता पालमों ने कहा कि मांगों को लेकर चिकित्सक प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें