फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल-चौकिया-झिक्नीपुल मार्ग पर एक सप्ताह बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क खस्ताहाल होने से पैदल स्कूल पहुंच रहे विद्यार्थी, 25 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करने को मजबूर लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत चौपाल-चौकिया-झिक्नीपुल मार्ग पर पिछले एक सप्ताह से बस सेवा बंद है। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग पर पिछले सप्ताह सदरौना नामक स्थान पर सड़क धंस गई है, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अभी तक मार्ग को बहाल नहीं किया है। इस मार्ग पर एचआरटीसी की सुबह तीन बसें, दिन में दो और शाम को भी तीन बसें चलती हैं लेकिन मार्ग खराब होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसस वजह से झिक्नीपुल, बमटा, रुसलाह, पौडिया और क्यारनू जाने वाले यात्रियों को वाया नेरवा आवाजाही करनी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इसमें समय के साथ ही अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत चांजू के ग्राम चौकिया, जरैत, भमराड़, सदरोना और बाहल से प्रतिदिन बस में यात्रा करने वाले स्कूल के विद्यार्थी और कर्मचारी पैदल सफर करने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत चांजू-चौपाल के प्रधान शशि चौहान, राकेश कुमार, गोविंद सिंह, श्यामलाल, मनोज कुमार, मोहन लाल, अमर सिंह, भागमल नेगी, सोहन लाल, पूनम कुमारी, प्रदीप कुमार, प्रिया डोगरा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मार्ग को सुधारने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को बसें न चलने से परेशानी उठानी पड़ रही हैं, उन्होंने सरकार से मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है। अड्डा प्रभारी परिवहन डिपो चौपाल हीरालाल गाजटा ने कहा कि सड़क कई जगह से तंग है। इस कारण बसों को बंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें