फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉ. टीडी वर्मा अध्यक्ष और हितेश को चुना उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में वाणिज्य विभाग की आम जनसभा का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें 2023-2024 की वाणिज्य सोसायटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ सह प्राध्यापक डाॅ. टीडी वर्मा को अध्यक्ष और तृतीय वर्ष के छात्र हितेश गुप्ता को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया। इसके अलावा पायल को सचिव, पीयूष सह सचिव और रोहन वर्मा, मानस, और साहिल को कोषाध्यक्ष, सूर्यांश नेगी, मनीष, सुनीता, महक और अंकिता को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि टिया, रितेश, डिंपल और अखिल को सदस्य चुना गया। डाॅ. कृष्ण कुमार नेगी ने नवनिर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में वाणिज्य विभाग के करीब 200 छात्रों ने भाग लिया। आमसभा में डाॅ. कृष्ण कुमार नेगी और डाॅ. हीरा भगती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें