फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केवली को हराकर देवनगर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की के नाम रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, इंटक अध्यक्ष ने नवाजे विजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल के कलेड़ा में आयोजित कलेडियन प्रीमियर लीग में मंगलेश्वर क्रिकेट क्लब देवनगर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। ब्राइट स्टार केवली उपविजेता बना। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिमला जिला इंटक अध्यक्ष जसवीर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मंगलेश्वर क्रिकेट क्लब देवनगर की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 84 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राइट स्टार केवली की टीम 8 ओवर में 76 रन पर ही सिमट गई। मंगलेश्वर क्रिकेट क्लब देवनगर की टीम ने आठ रनों से जीत दर्ज की। मंगलेश्वर क्रिकेट क्लब देवनगर के आशु ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अर्जित कर फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में अंपायरिंग विजय कायथ और सुशील कायथ ने की। स्कोरर की जिम्मेदारी हितेश कायथ और नवीन भारद्वाज ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल सतीश शर्मा और राजेश शर्मा ने सुनाया। युवक मंडल कलेडा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के मुख्यातिथि जिला अध्यक्ष इंटक शिमला जसवीर सिंह जस्सी ने विजेता टीम को 1,21,000 रुपये नकद पुरस्कार राशि ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 61,000 रुपये नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मंगलेश्वर क्रिकेट क्लब देवनगर के विकास लांबा को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मंगलेश्वर क्रिकेट क्लब देवनगर के आशु, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर ब्राइट स्टार केवली के विक्की संग्रेल और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक ग्रीन वैली गिंचा के सन्नी को चुना गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब ब्राइट स्टार केवली के विक्की स्नग्रेल के नाम रहा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पटेल इंजीनियरिंग से निशांत मेहता, पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी, प्रमुख समाजसेवी विनोज नेगी, युकां जिला महासचिव निशांत शर्मा, सुनील ठाकुर, युवक मंडल कलेड़ा प्रधान रामेश्वर मेहता, हरनाम ठाकुर, प्रवीण कायथ, पूर्व प्रधान नरेश शर्मा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस अश्वनी शर्मा, दलीप ठाकुर, निशांत, रोहित और शशि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें