फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कल्पा में लोगों को आपदा प्रबंधन की सिखाईं बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने कल्पा खंड के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्कूल सुरक्षा एप संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग आपातकालीन स्थिति के लिए किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बहुमूल्य जिंदगियों को बचाना है। कार्यशाला में स्थानीय लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान लोगों को आपदा प्रबंधन की बारीकियों से भी अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि सजगता के माध्यम से आपदा के समय होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। शिविर में नरेंद्र कायथ, कुलदीप सिंह, शबनम मेहता ने अपने विचार व्यक्त किए और लोगों के साथ सीधा संवाद भी स्थापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें