फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 25 से 27 सितंबर रहेंगे किन्नौर प्रवास पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 25 से 27 सितंबर तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह पूह विकास खंड के तहत आने वाले सीमावर्ती क्षेत्र और कल्पा विकास खंड का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल 25 सितंबर को समदू पहुंचेंगे और लेपचा में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की अग्रणी चौकियों का दौरा करेंगे। इसके बाद वह समदू में सेना के जवानों के साथ वार्तालाप करेंगे। राज्यपाल इसके बाद नाको का दौरा कर स्थानीय ग्रामवासियों से मिलेंगे। इसके बाद वह लियो के ग्रामीणों से संवाद करेंगे और ब्रिगेड केंद्र पूह में अधिकारियों और जवानों से बातचीत करेंगे।

राज्यपाल 26 सितंबर को शिपकिला में सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ संवाद करेंगे और नमज्ञा में स्थानीय ग्रामवासियों से मिलेंगे। इसके बाद वह कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत कल्पा में पौधरोपण करेंगे और ड्रोन प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे। राज्यपाल इसके बाद परिधिगृह कल्पा में स्थानीय लोगों से मिलेंगे। राज्यपाल आईटीडीपी हॉल में किसान मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और जिला अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं संबंधित बैठक करेंगे। इसके बाद वह दुर्गा किला और कल्पा गोम्पा का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल 27 सितंबर को जिले की बटसेरी ग्राम पंचायत के श्रीबद्री नारायण मंदिर के परिसर में स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करेंगे और स्थानीय महिला मंडल और स्वयंसेवी समूहों द्वारा जिला की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वह मस्तरंग में आईटीबीपी कैंप का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें