फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आरूषि धिरटा बनीं डीएवी सरस्वतीनगर स्कूल की कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। डीएवी स्कूल सरस्वतीनगर में मंगलवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा बल के कमांडिंग ऑफिसर आरपी नेप्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। छात्र परिषद में आरूषि धिरटा को स्कूल कैप्टन, आदित्य मांटा को हैड बॉय, अन्नया कोटवी को हेड गर्ल, अन्नया शर्मा को स्पोर्ट्स कैप्टन और भव्य तेगटा को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन चुना गया।

पार्श्व राणा और तनवी चौहान को स्टूडेंट एडवायजर, जन्नत शर्मा व आस्था राणा को मैगजीन एडिटर, जानवी और आरव नैंटा को कैंपस एंबेसडर बनाया गया। वेदिका मकराल, दीवा जिंटा को चांशल सदन, रिया शर्मा व रायमा शंकर को गंगोत्री सदन, मानवी और रयान खेउटा को ग्रीन सदन, अनुसुया व तनुजा पथटा को पब्बर सदन का कैप्टन व वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया है। कनिष्ठ वर्ग में अभिनीत शर्मा को हैड बॉय और वैदवी मेहता को हेड गर्ल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओजस चौहान को स्पोर्ट्स कैप्टन और शैवरिन को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन चुना गया। काव्या परहेट को स्टूडेंट एडवाइजर चुना गया। मायरा धौटा व नव्या जागटा को चांशल सदन, शैलेन व अस्मि को गंगोत्री सदन, मुणाल नेगी व अनय कोटवी को ग्रीन वैली सदन, आयरन रावत व शायरा ठाकुर को पब्बर सदन का कैप्टन व वाइस कैप्टन चुना गया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने बताया कि छात्र कार्यकारिणी के गठन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इससे कि वे भावी जीवन में सशक्त युवा के रूप में आगे आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें