फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसवीएम कुमारसैन में नए छात्र-छात्राओं का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सरस्वती विद्यामंदिर कुमारसैन में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से ग्यारहवीं कक्षा के नए छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ-साथ इस सत्र में विद्यालय में आए अन्य नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इसके अंतर्गत नए छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों के लिए म्यूजिकल चेयर, गुबारा फोड़ सहित अन्य रोचक प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें