फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फागू में युवक और युवती से पकड़ा 2.20 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस ने फागू में युवक और युवती से 2.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी फागू प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ फागू में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक जीप को जब तलाशी के लिए रोका गया तो वाहन में सवार युवक सूरज शर्मा (27), निवासी ठियोग और नीलम उर्फ शिवांगी निवासी ठियोग से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान दोनों घबरा गए।

पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली तो उनसे 2.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें