संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग उपमंडल के अंतर्गत धमांदरी क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक से 7.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दल धमांदरी क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इसी दौरान रामलाल (42) निवासी धमांदरी, तहसील ठियोग की जब तलाशी ली गई तो आरोपी से 7.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।