फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू के अस्तानी में नेपाल के युवक की निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कहासुनी के बाद साथी युवक ने ही डंडे और पत्थरों से पीटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आज न्यायालय में पेश किया जाएगा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत अस्तानी गांव में एक नेपाली युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि साथी युवक ने जरा सी कहासुनी पर डंडे और पत्थरों से बेरहमी से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अस्तानी गांव के खुशी राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 30 मार्च की शाम वह अपने घर से ग्राम अस्तानी आया था। देर शाम करीब सात बजे जब वह अस्तानी से थोड़ी दूरी पर अपने दूसरे घर वापस जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचा तो देखा कि गांव के ही व्यक्ति दिल्ला राम के पास काम करने वाले नेपाली मजदूर कमल पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। कमल के पास नेपाली मूल का युवक रवि मौजूद था। उसे देखकर रवि डर कर सड़क से ऊपर जंगल की ओर भाग गया। इस पर उसने शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा किया। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर ही फरार रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पूरी रात जंगल में बिताने के बाद रविवार सुबह आरोपी रवि कुमार फोन की तलाश के लिए घटना स्थल की ओर आया था। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने आराेपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें