फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिड़गांव के भौंडा में 43 पेटी देसी शराब की पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत पुलिस ने भौंडा गांव में दो आरोपियों के कब्जे से देसी शराब की 43 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने दोनों व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिड़गांव नगर पंचायत क्षेत्र के भौंडा में दो व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस आधार पर चिड़गांव के थाना प्रभारी अमित शर्मा ने टीम के साथ घर की तलाशी ली। इस दौरान तुलु राम और जितेंद्र कुमार दोनों निवासी भोंडा तहसील चिड़गांव के कब्जे से 43 पेटी देसी शराब का मार्का संतरा बरामद की गई है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें