फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैली ब्रिज बनाकर एनएच-5 को एक सप्ताह में किया जाएगा बहाल : विक्रमादित्य सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को ठियोग में भूस्खलन के कारण बाधित राष्ट्रीय राजमार्ग-05 का मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनएच 05 को एक सप्ताह के भीतर बैली ब्रिज के माध्यम से वनवे ट्रैफिक के लिए बहाल किया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 100 मीटर होगी।
विज्ञापन


बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को एनएच से आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। वैली ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए कल तक निर्माण सामग्री उपलब्ध होगी। इसके बाद युद्ध स्तर पर कार्य कर एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम और डीएसपी ठियोग को वैकल्पिक मार्गों को चिह्नित कर उनके सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश जारी किए, जिससे वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि ठियोग बाईपास में शेष कार्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा। इससे सेब सीजन में मार्ग को प्रयोग में लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि ठियोग बाईपास के लिए केंद्र से आठ करोड़ रुपए की मंजूरी प्राप्त की जा चुकी है। इसके बाद निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने इसके अतिरिक्त इस तरह की अन्य जगहों को भी चिह्नित करने के निर्देश विभाग को दिए, जिससे अन्य जगहों पर इस तरह की घटना न हो। इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर, ईएनसी परियोजना दीपक शर्मा, मुख्य अभियंता एनएच सुरेश कपूर, उपमंडल दंडाधिकारी सुरेंद्र मोहन, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, अधीक्षण अभियंता एनएच आरके वर्मा, पूर्व विधायक राकेश सिंघा सहित, लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारीगण और पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें