फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में चार युवाओं को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख रुपये की नकदी की जब्त, पिछले वर्ष पुलिस ने पकड़ा था चिट्टा तस्करी का अंतरराज्यीय सरगना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही रंग लाने लगी है। पुलिस ने ठियोग क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान दयानंद शर्मा, उर्फ सोनू निवासी टिक्कर, ठियोग, तरुण शर्मा निवासी भराड़ा, ठियोग, संजय उर्फ संजू भोटका बत्लाद, फागू, विकेश कुमार उर्फ विक्की निवासी धमांदारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी दयानंद से एक लाख रुपये की नगद राशि भी जब्त की है। बीते वर्ष 22 नवंबर को फागू में अंतराज्यीय सरगना विजय को 180 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। इसके बाद क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई में शामिल लोगों को पकड़ने की मुहिम शुरू की गई। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें