फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जनवरी तक मांगें पूरी नहीं की तो संयुक्त मोर्च के साथ रणनीति करेंगे तैयार : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर आनी में बिजली कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



आनी (कुल्लू)। विद्युत संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर वेतन और पेंशन न मिलने पर चार दिनों से लगातार कर्मचारियों और पेंशन धारकों का धरना प्रदर्शन जारी है। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्युत पेंशनर्स फोरम शाखा आनी के सैकड़ों सदस्यों ने रोष जताया। यूनियन ने कहा कि सरकार और बोर्ड प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा के प्रबंधन के परिणाम स्वरूप 52 साल के इतिहास में पहली बार बिजली बोर्ड के कमाऊ बोर्ड के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। यूनियन के मुख्य संगठन सचिव झाबे राम शर्मा, प्रधान आनी इकाई प्रमोद कुमार शर्मा, पेंशनर्स फोरम के अध्यक्ष नवल ठाकुर, जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन पावर इंजीनियर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने चेताया कि जब तक वेतन और पेंशन जारी नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन होता रहेगा। 6 जनवरी के बाद संयुक्त मोर्चे के साथ रणनीति तैयार की जाएगी। धरने के माध्यम से वक्ताओं ने सरकार से प्रबंध निदेशक नियमित रूप से लगाने और हरिकेश मीणा को तुरंत प्रभाव से हटाने, पुरानी पेंशन बहाल करने के आदेश शीघ्र करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन उग्र रूप धारण करेगा। इसकी जिम्मेवारी बोर्ड प्रबंधक और सरकार की होगी। इस अवसर पर रघुवीर भारती सचिव आनी इकाई सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें