फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गहरी खाई में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर के बंदला गांव की घटना, मामला दर्जकर छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील के बांदल गांव के साथ गहरी खाई में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शव की पहचान उपतहसील नित्थर की पलेही पंचायत के उर्मू निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र हेतराम के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार रात की है। इसकी जानकारी वीरवार सुबह करीब नौ बजे मिली। गहरी खाई होने के कारण शव को बाहर निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें