फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 25 को मनाया जाएगा नव मतदाता सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। देश में नमो नव मतदाता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। इसको देखते हुए जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में 25 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रिकांगपिओ में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ललित खोजान ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर 25 जनवरी को रिकांगपिओ में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से युवाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त नए मतदाताओं और युवा वर्ग से सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और जिला भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी विशेष रूप उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री महेश माथस, उपाध्यक्ष पंकज और कल्पा मंडल अध्यक्ष साहिल नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें