14 फरवरी को 12 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया युवक, जांच के बाद पुलिस ने चंडीगढ़ के सरगना समेत अन्य धरे
पुलिस का दावा, चिट्टा तस्करी के अंतराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं सभी जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस थाना क्षेत्र में चिट्टे के साथ युवक की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले के मुख्य सरगना और सप्लायर को ठियोग पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा है। आरोपी की पहचान साहिल निवासी मकान नंंबर 2,344 गांव मोली चंडीगढ़ के तौर पर हुई है जबकि पांच अन्य आरोपी कोटखाई के रहने वाले हैं। इसमें पारस जस्ता, आदित्य चौहान, अभय चौहान, पुत्र राकेश चौहान, विश्वराज और आशुतोष शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि ये सभी चिट्टे के अंतराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। यह गिरोह लंबे समय से चिट्टे की तस्करी से जुड़ा है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीम दिन-रात कार्य कर रही है। पुलिस ने पांच युवकों और मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है।