संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने शनिवार को मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्ष के हॉल, पार्किंग व्यवस्था, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सुध ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र चौपाल के अंतर्गत आने वाले पोलिंग बूथ की मतगणना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल के साइंस ब्लॉक में बने मतगणना कक्ष में की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को बाजार का नियमित रूप से निरीक्षण करने, पेयजल, शौचालय और बिजली सहित अन्य सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।