सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, 1.20 किलोग्राम चरस और 1.859 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस ने रविवार रात को भोगड़ा गांव में नशा तस्कर के घर पर दबिश देकर 1.20 किलोग्राम चरस और 1.859 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल ठियोग के भोगड़ा गांव में पुलिस ने दबिश देकर नशे की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने सोमवार रात सूचना के आधार पर भोगड़ा गांव में उस समय दबिश दी, जब इस नशे की एक बड़ा सौदा होने वाला था। पुलिस ने आरोपी अतर सिंह (51) निवासी गांव मनलोग, डाकघर भोगड़ा, तहसील ठियोग, जिला शिमला से चरस और अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।