फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी से शिमला जा रही निजी बस में यात्री से पकड़ी 1.229 किलोग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
जाबली में पुलिस ने वाहनों की नियमित जांच में मिली सफलता, गिरफ्तार कर शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। आदर्श चुनाव आचार संहिता में पुलिस ने उपमंडल कुमारसैन के जाबली में एक युवक से 1.229 किलोग्राम चरस बरामद की है। ज्यूरी से शिमला जा रही निजी बस से पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस दल नेशनल हाईवे पांच पर ट्रैफिक जांच कर रही थी। सुबह साढ़े नौ बजे उपमंडल के जाबली में पुलिस ने ज्यूरी से शिमला जा रही निजी बस को तलाशी के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस ने बस में बैठे हंसराज निवासी कूट, तहसील रामपुर, जिला शिमला से 1.229 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कुमारसैन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कहा कि कुमारसैन के जाबली में निजी बस में बैठे यात्री से चरस बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें