फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में दो बसों के बीच टक्कर, तीन युवतियों को आईं चोटें

विज्ञापन
एनएच  पांच  मेहता स्टोन के्रशर  नजदीक रामपुर में टकराई किनफैड और एचआरटीसी की बस।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के नजदीक एनएच 5 स्टोन क्रशर के समीप सुबह करीब 9:00 बजे किन्नौर फेडरेशन की बस किनफेड और एचआरटीसी बस के बीच टक्कर हो गई। बसों की टक्कर के बाद शीश टूटने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


बसों की टक्कर में तीन युवतियों मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक एचआरसीटीसी की बस सुबह 8:30 बजे रामपुर से किन्नौर की ओर जा रही थी। वहीं किन्नौर से किनफेड बस रामपुर से सोलन के लिए आ रही थी। इसी बीच करीब 9:00 बजे मेहता स्टोन क्रशर के समीप में दोनों बसों में टक्कर हो गई। बसों की टक्कर में तीन युवतियों को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं दोनों बसों के शीशे टूटने से नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय किनफेड बस में 30 और एचआरटीसी बस में 32 लोग सवार थे। डीएसपी शिवानी महला ने बताया कि दोनों बसों के बीच टक्कर हुई है। उन्होंने कहा कि समझौता होने पर इस संबंध में केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें