फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रारंग में फोरेस्ट इलेवन आकपा की टीम ने जीता क्रिकेट खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के रारंग में 11 स्टार की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर फोरेस्ट इलेवन आकपा की टीम ने कब्जा किया है। रारंग गांव के शोलिंग सांतांग में आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला फोरेस्ट इलेवन आकपा और ग्रीन वैली कल्पा के बीच खेला गया। इसमें फोरेस्ट इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन वैली कल्पा को 10 ओवर में 99 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी कल्पा की टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद इनाम और ट्रॉफी से नवाजा। प्रतियोगिता के आयोजक 11 स्टार के अध्यक्ष सिकंदर नेगी ने मुख्यातिथि अरविंद ब्राइस, राजेश कुमार और विनोद कुमार को सम्मानित किया। फोरेस्ट इलेवन टीम के मनमोहन को मैन ऑफ द सीरीज और बॉबी मेहता को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। क्लब के उपाध्यक्ष आनंद नेगी और सचिव राज किरण ब्राइस ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त करवाना है। वहीं प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें