संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी में प्रशिक्षुओं के लिए पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का विषय रोल ऑफ वेटरिनेरियन एज हेल्थ वर्कर थी। इसमें प्रशिक्षुओं के हर सदन से तीन-तीन समूह बनाए गए। इनके बीच थीम के बारे में स्पष्टीकरण, चित्रकला और स्वच्छता से गतिविधियां आयोजित की गई। हर सदन से सभी बच्चों ने गहनता से इसका वर्णन किया और पोस्टर बनाकर इसकी प्रस्तुति दी गई। इसमें पहले समूह में द्वितीय हाउस प्रथम रहा। द्वितीय ग्रुप में तृतीय सदन प्रथम रहा। तृतीय ग्रुप में प्रथम सदन प्रथम रहा। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि संस्थान बच्चों का विकास हर दृष्टि से करवाने के लिए हमेशा तत्पर है। इसी कड़ी में इस तरह की गतिविधियां संस्थान समय अनुसार करवाता रहता है, जिससे प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षुओं का हर तरह से विकास संभव हो सके। इस मौके पर डॉ. निशु चौहान, अंचल सैनी, आशु, सुरेंद्र कुमार, सरिता, बविता और सरोज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।