फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पचास प्रशिक्षुओं को ग्रेडिंग के बाद मिली बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू) कराटे अकादमी नेरवा एसजीआई (ग्रेडिंग कैंप) का आयोजन किया गया। इसमें ऑल इंडिया शिगोकोन गोजु रियो एसोसिएशन के महासचिव सिहान प्रताप पंवार ने 50 प्रशिक्षुओं को निपुणता के आधार पर ब्राउन, ग्रीन और येलो बेल्ट आवंटित की। इसमें दो प्रशिक्षुओं को ब्राउन, दो को ग्रीन और 46 प्रशिक्षुओं को येलो बेल्ट प्रदान की गई। इसके अलावा देवत्त स्कूल के कराटे कोच सैम्पैइ कामेरा टालटा के बारह प्रशिक्षुओं की भी ग्रेडिंग की गई। इन्हे ग्रेडिंग के बाद येलो बेल्ट प्रदान की गई। पंवार कराटे अकादमी के प्रशिक्षक सेंसई शक्ति कुमार एवं संघाई सुनीता भाटिया ने बताया की अकादमी में हर साल दो बार प्रशिक्षुओं की ग्रेडिंग की जाती है। अकादमी के खिलाडियों का सबजूनियर वर्ग में हिमाचल प्रदेश कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। खिलाड़ी चार से पांच नवंबर तक जिला कांगड़ा की शिवनगरी बैजनाथ में राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। इससे दूर रहने के लिए युवाओं का खेलों और अन्य गतिविधियों में शामिल होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें